Bisaria DermatologyDr Anupama Bisaria, Noida

Home / हिंदी में / गर्दन का कालापन

गर्दन का कालापन: कारण और इलाज

गर्दन का कालापन ज़्यादातर insulin resistance, हाल में बढ़े वज़न, PCOS, रगड़ या hair dye जैसी allergy से होता है। इलाज की शुरुआत कारण ढूँढने से होती है, फिर हल्की क्रीम और procedures से त्वचा धीरे-धीरे साफ़ होती है।

लेखक: डॉ अनुपमा बिसारिया, MD DermatologyRead in English

गर्दन काली क्यों होती है?

  • Insulin resistance, वज़न और PCOS – हमारे ज़्यादातर मरीज़ों में यही कारण होता है। इसे acanthosis nigricans कहते हैं। गर्दन के पीछे और किनारों की त्वचा काली, मोटी और मख़मली हो जाती है, और बगल में भी ऐसा हो सकता है। यह मैल नहीं है और धोने से नहीं जाता। यह अक्सर पहला संकेत होता है कि शरीर sugar को ठीक से नहीं संभाल पा रहा।
  • रगड़ (frictional melanosis) – टाइट कॉलर, चेन, दुपट्टा और रोज़ का रगड़ना त्वचा को चोट पहुँचाते हैं और त्वचा ज़्यादा pigment के साथ भरती है।
  • Hair dye या product की allergy – अगर गर्दन का रंग भूरा कम और स्लेटी या नीला-सा ज़्यादा हो, तो यह hair dye, perfume या cosmetic की allergy (Riehl's melanosis) या lichen planus pigmentosus हो सकता है। Hair dye की allergy अक्सर छूट जाती है, क्योंकि बाल रंगने और धोने पर dye हर बार गर्दन को छूता है।
  • कम आम कारण – vitamin B3 की कमी (pellagra), लंबे समय तक steroid या hormone की गोलियाँ, fungal infection (pityriasis versicolor), मैल और मरी त्वचा का जमाव (terra firma-forme dermatosis) और confluent and reticulated papillomatosis। इनका इलाज अलग होता है।

जल्दी डॉक्टर को दिखाएँ अगर कालापन अचानक आए और तेज़ी से फैले, ख़ासकर अगर वज़न नहीं बढ़ा है, या इसके साथ वज़न घट रहा हो, बहुत से नए skin tags निकल रहे हों, या हथेलियों और होंठों पर भी कालापन आ रहा हो। ऐसा बहुत कम होता है, पर यह शरीर के अंदर किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।

क्या गर्दन का कालापन diabetes या PCOS का संकेत है?

हो सकता है। मख़मली काली गर्दन की जाँच ज़रूर करवानी चाहिए, क्योंकि acanthosis nigricans अक्सर sugar बढ़ने से सालों पहले दिख जाता है। हम पहले त्वचा का रंग, बनावट और पैटर्न देखकर, और वज़न, periods, hair dye, cosmetics और दवाओं के बारे में पूछकर कारण पहचानते हैं। Infection का शक हो तो Wood's lamp से जाँचते हैं। फिर भी उलझन रहे, ख़ासकर स्लेटी या नीले pigment में, तो छोटी सी biopsy करते हैं।

जाँचक्यों
CBCसामान्य सेहत की जाँच
Thyroid (TSH)Thyroid की गड़बड़ी वज़न और त्वचा के बदलाव के साथ हो सकती है
Fasting और खाने के बाद की sugarशरीर sugar को कैसे संभालता है
HbA1cपिछले 3 महीने की औसत sugar
Fasting और खाने के बाद का insulinSugar बढ़ने से सालों पहले insulin बढ़ सकता है
HOMA-IRFasting sugar और insulin से insulin resistance का माप
Lipid profileInsulin resistance के साथ cholesterol भी बदलता है
Hormone जाँचसिर्फ़ जब PCOS के लक्षण हों, जैसे अनियमित periods, मुँहासे या चेहरे पर बाल

अगर hair dye, perfume या cosmetic से allergy का शक हो, तो patch test से असली product पता चल सकता है, ताकि उससे बचा जा सके।

गर्दन के कालेपन का इलाज

हम पहले कारण पर काम करते हैं। अगर जाँच में insulin resistance निकले, तो उसका इलाज किए बिना गर्दन काली होती रहेगी। थोड़ा सा वज़न घटाने से भी फ़र्क पड़ता है। हम खान-पान और exercise के बारे में बताते हैं और ज़रूरत हो तो आपके physician को साथ लेते हैं, जो metformin जैसी दवा शुरू कर सकते हैं। PCOS में hormone का इलाज त्वचा को भी फ़ायदा देता है। अगर hair dye या कोई product कारण है, तो उसे बंद करना या बदलना ज़रूरी है।

  • क्रीम – हम हल्की depigmenting क्रीम देते हैं, कोई तेज़ chemical नहीं। मोटी, मख़मली त्वचा के लिए tretinoin या adapalene जैसी retinoid क्रीम, या urea या lactic acid वाली क्रीम। Pigment के लिए azelaic acid, niacinamide, kojic acid या tranexamic acid।
  • Sunscreen – गर्दन पर रोज़ sunscreen लगाएँ, ख़ासकर स्लेटी pigment में, जो धूप में और गहरा होता है।
  • Procedures – नतीजे बेहतर करने के लिए हम हल्के chemical peels और Q-switched Nd:YAG लेज़र से laser toning करते हैं, कई sitting में। कुछ मरीज़ों में त्वचा की बनावट सुधारने के लिए PRP microneedling भी करते हैं।

गर्दन की त्वचा चेहरे से पतली और ज़्यादा sensitive होती है, इसलिए वहाँ तेज़ procedures नहीं करते, और यह चेहरे से थोड़ा ज़्यादा समय लेती है। ज़्यादातर मरीज़ों में कुछ महीनों में धीरे-धीरे फ़र्क दिखता है।

किन चीज़ों से गर्दन और काली होती है

बहुत से मरीज़ घरेलू नुस्ख़ों से त्वचा को और नुकसान पहुँचा लेते हैं। ज़ोर से scrub करना, cleanup, गर्दन पर facial, नींबू, baking soda और bleach पतली त्वचा को चोट पहुँचाते हैं। इससे pigment बढ़ता है और contact dermatitis हो सकता है, जिससे गर्दन और काली हो जाती है।

पहली visit में हम मरीज़ को बताते हैं कि मुख्य कारण क्या लगता है, और पहले उस पर काम करना होगा। अगर sugar, वज़न या allergy को नज़रअंदाज़ किया, तो सिर्फ़ क्रीम से फ़ायदा टिकेगा नहीं। मुलायम, ढीले कॉलर पहनें, तौलिये या चेन से गर्दन न रगड़ें और hair dye को त्वचा पर न लगने दें।

सवाल-जवाब

रोज़ साफ़ करने पर भी गर्दन काली क्यों है?

मख़मली काली गर्दन ज़्यादातर acanthosis nigricans होती है, जो insulin resistance, वज़न या PCOS से जुड़ी है। यह मैल नहीं है, इसलिए रगड़ने से नहीं जाती, उल्टा त्वचा को चोट लगती है।

क्या गर्दन का कालापन diabetes का संकेत है?

यह insulin resistance का शुरुआती संकेत हो सकता है, अक्सर diabetes से सालों पहले। हम fasting और खाने के बाद की sugar, HbA1c, insulin और HOMA-IR की जाँच करते हैं।

क्या hair dye से गर्दन काली हो सकती है?

हाँ। Hair dye या perfume की allergy से गर्दन और चेहरे पर स्लेटी या नीला-सा pigment आ सकता है। इसकी जाँच और product बंद करना ज़रूरी है।

गर्दन के कालेपन के लिए कौन सी जाँच ज़रूरी है?

आमतौर पर CBC, thyroid, fasting और खाने के बाद की sugar, HbA1c, fasting और खाने के बाद का insulin, HOMA-IR और lipid profile। PCOS के लक्षण हों तो hormone जाँच भी।

क्या नींबू, baking soda या bleach लगा सकते हैं?

नहीं। ये पतली त्वचा को चुभते हैं और गर्दन को और काला करते हैं।

गर्दन साफ़ होने में कितना समय लगता है?

चेहरे से ज़्यादा, क्योंकि गर्दन की त्वचा पतली और sensitive होती है। कारण का इलाज शुरू होने के बाद ज़्यादातर मरीज़ों में कुछ महीनों में धीरे-धीरे फ़र्क दिखता है।

कहाँ

नोएडा में हमारे दोनों क्लिनिक: C-50, सेक्टर 15 और D-224, सेक्टर 55। सोमवार से शनिवार, सुबह 10 से शाम 7 बजे। फ़ोन +91 93118 55405।

WhatsApp +91 93506 35405
BookWhatsApp