Bisaria DermatologyDr Anupama Bisaria, Noida

Home / हिंदी में / कटी कान की लौ

कटी या फटी कान की लौ का इलाज (earlobe repair)

सालों तक भारी झुमके पहनने से, या किसी बच्चे के बाली खींच देने से, कान की लौ फट या लंबी हो सकती है। कटी कान की लौ का इलाज लोकल एनेस्थीसिया में एक छोटी प्रक्रिया से होता है, और बाद में आप फिर से बालियाँ पहन सकती हैं।

लेखक: डॉ अनुपमा बिसारिया, MD DermatologyRead in English

कान की लौ क्यों फटती है?

कान की लौ पूरी तरह दो हिस्सों में फट सकती है, या कान का छेद खिंचकर लंबी दरार जैसा बन सकता है। भारी झुमकों और शादी के गहनों से यह दोनों बहुत आम हैं।

फटी कान की लौ कैसे जोड़ी जाती है?

यह प्रक्रिया क्लिनिक में ही लोकल एनेस्थीसिया देकर होती है और लगभग 30 से 45 मिनट लगते हैं। फटे किनारों को हल्का सा ताज़ा करके ध्यान से टाँके लगाए जाते हैं, ताकि लौ प्राकृतिक दिखे।

टाँके लगभग एक हफ़्ते बाद निकाले जाते हैं। पूरी तरह भरने के बाद, आमतौर पर 6 से 8 हफ़्ते में, कान फिर से छिदवाया जा सकता है, निशान से थोड़ा हटकर।

  • प्रक्रिया से पहले – अगर कभी keloid, यानी मोटा उभरा हुआ निशान, बना हो तो हमें ज़रूर बताएँ। कान की लौ पर keloid बनने का ख़तरा रहता है, इसलिए हम repair अलग तरह से प्लान करते हैं। ख़ून पतला करने वाली दवाइयों या डायबिटीज़ के बारे में भी बताएँ।
  • प्रक्रिया के बाद – एक दिन टाँके सूखे रखें, दी गई ointment लगाएँ, उस तरफ़ करवट लेकर न सोएँ, और कपड़े सिर के ऊपर से उतारते समय ध्यान रखें।

अगर कान बहुत लाल हो जाए, दर्द या सूजन बढ़े, उसमें से पानी या पस आए, या निशान मोटा और उभरा होने लगे, तो जल्दी दिखाने आएँ।

ठीक होने में कितना समय लगता है?

समय30 से 45 मिनट
टाँके निकलनालगभग 7 दिन बाद
दोबारा छेद6 से 8 हफ़्ते बाद

सवाल-जवाब

क्या इसमें दर्द होता है?

सिर्फ़ सुन्न करने वाले injection का। उसके बाद प्रक्रिया में दर्द नहीं होता।

क्या repair के बाद भारी झुमके पहन सकती हूँ?

हल्की बालियाँ ठीक हैं। भारी झुमकों के लिए कान की चेन (सहारा) इस्तेमाल करें, ताकि लौ फिर से न फटे।

क्या दोनों कान एक साथ हो सकते हैं?

हाँ, आमतौर पर एक ही sitting में।

क्या बड़ा हुआ छेद बिना काटे ठीक हो सकता है?

छोटा खिंचा हुआ छेद कभी-कभी आसान repair से बंद हो जाता है। लंबी दरार या पूरी तरह फटी लौ में टाँके लगाने पड़ते हैं। कान देखकर ही हम तय करते हैं।

कहाँ

नोएडा में हमारे दोनों क्लिनिक: C-50, सेक्टर 15 और D-224, सेक्टर 55। सोमवार से शनिवार, सुबह 10 से शाम 7 बजे। फ़ोन +91 93118 55405।

WhatsApp +91 93506 35405
BookWhatsApp