Home / हिंदी में / पलकों पर पीले धब्बे
पलकों पर पीले धब्बे (xanthelasma)
आँखों के कोने या पलकों पर मुलायम, चपटे पीले धब्बों को xanthelasma कहते हैं। पलकों पर पीले धब्बे नुकसानदेह नहीं होते, पर ये high cholesterol का संकेत हो सकते हैं, इसलिए हम पहले उसकी जाँच करवाते हैं।
पलकों पर पीले धब्बे क्यों होते हैं?
ये त्वचा में चर्बी (fat) से भरी कोशिकाओं का जमाव हैं। लगभग आधे मरीज़ों में cholesterol या lipid का स्तर बिगड़ा हुआ मिलता है, इसलिए हम हमेशा lipid profile की जाँच करवाने की सलाह देते हैं।
Cholesterol नॉर्मल होने पर भी xanthelasma को दिल की बीमारी के थोड़े ज़्यादा ख़तरे से जोड़ा गया है। इसलिए ज़रूरत हो तो हम sugar, thyroid और liver की जाँच भी करवाते हैं और अपने physician से मिलने की सलाह देते हैं।
Xanthelasma कैसे हटाया जाता है?
छोटे धब्बे आमतौर पर एक ही sitting में radiofrequency, लेज़र या chemical तरीक़े से हटाए जा सकते हैं। कौन सा तरीक़ा ठीक रहेगा, यह धब्बे के आकार और गहराई पर निर्भर करता है। बड़े या कई धब्बों में एक से ज़्यादा sitting लग सकती है।
- बाद में – इलाज की जगह पर पतली पपड़ी बनती है, जो लगभग एक हफ़्ते में गिर जाती है। जगह साफ़ रखें, दी गई ointment लगाएँ और धूप से बचाएँ।
- निशान – भारतीय त्वचा में कुछ समय के लिए हल्के या गहरे धब्बे आ सकते हैं। गहरे इलाज के बाद छोटा निशान रह सकता है।
- बहुत बड़े धब्बे – ख़ासकर निचली पलक पर बहुत बड़े धब्बों के लिए oculoplastic surgeon बेहतर रहते हैं। ज़रूरत हो तो हम आपको उनके पास भेजते हैं।
घर पर कोई acid, लहसुन या चूना लगाकर इन्हें जलाने की कोशिश न करें। आँख के इतने पास यह ख़तरनाक है और गहरा दाग छोड़ सकता है।
इलाज में क्या उम्मीद रखें?
| पहले जाँच | Lipid profile, और कभी-कभी sugar, thyroid और liver की जाँच |
| Sitting | छोटे धब्बों में आमतौर पर एक |
| ठीक होना | लगभग 7 से 10 दिन |
सवाल-जवाब
क्या ये धब्बे वापस आ सकते हैं?
हाँ, आ सकते हैं, ख़ासकर अगर cholesterol ज़्यादा बना रहे। Cholesterol की दवा से पुराने धब्बे आमतौर पर नहीं जाते, पर इससे दिल की सुरक्षा होती है और नए धब्बे बनने से बचाव में मदद मिलती है।
क्या आँख के इतने पास इलाज सुरक्षित है?
हाँ, ध्यान से किया जाए तो। पूरे इलाज के दौरान आँख को ढककर सुरक्षित रखा जाता है।
क्या ये cancer होते हैं?
नहीं। Xanthelasma cancer नहीं होते और फैलते नहीं। फिर भी इनके साथ cholesterol और दिल की जाँच करवाना ज़रूरी है।
क्या cholesterol नॉर्मल हो तब भी ये हो सकते हैं?
हाँ, लगभग आधे लोगों में cholesterol नॉर्मल होता है। फिर भी एक बार जाँच ज़रूर करवाएँ।
कहाँ
नोएडा में हमारे दोनों क्लिनिक: C-50, सेक्टर 15 और D-224, सेक्टर 55। सोमवार से शनिवार, सुबह 10 से शाम 7 बजे। फ़ोन +91 93118 55405।